प्रवासी पक्षियों के कारण फैला है असम में बर्ड फ्लू : रामदास
चेन्नई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबूमणि रामदास ने शनिवार को इस बात की पुष्टि कर दी है कि असम में बर्ड फ्लू प्रवासी पक्षियों के कारण फैला है।
चेन्नई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबूमणि रामदास ने शनिवार को इस बात की पुष्टि कर दी है कि असम में बर्ड फ्लू प्रवासी पक्षियों के कारण फैला है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्य में विशेषज्ञों की देखरेख में प्रभावित पक्षियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है और वे इस पर निगाह रखे हुए हैं।
रामदास ने आईएएनएस से कहा, "हां, मेरा मानना है कि असम में बर्ड फ्लू मुख्य रूप से प्रवासी पक्षियों के कारण ही फैला है। हमारे लिए यह चिंता का विषय है। इसे नियंत्रित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।"
रामदास ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम असम पहुंच चुकी है और वह स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हालात को नियंत्रित करने का काम कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications