विस चुनाव : दिल्ली में मतदान शुरू
नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा की 69 सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया।
ठंड के कारण शुरुआत में मतदान प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमा रहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पूरन चंद योगी के निधन के कारण विधानसभा की एक सीट के लिए मतदान नहीं हो रहा है।
मतदान के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने सुबह चार बजे से ही अपनी सेवा शुरू कर दी। 1.5 करोड़ से अधिक मतदाता 863 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।
चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लगभग 52,000 सुरक्षाकर्मियों को 10,993 मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। 15,00 से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 69 सीटों पर, वहीं भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 10 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications