दिल्ली: छिटपुट हिंसा के बीच हुआ मतदान

Delhi elections
नई दिल्ली, 29 नवंबर: दिल्ली में शनिवार को विधानसभा के लिए मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा और इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में खराबी की शिकायतें मिली हैं।

तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के समर्थकों के बीच संघर्ष में 10 लोगों को हल्की चोटें आईं। झड़प का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर एक मतदान कर्मी के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई की। राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र के खयाला इलाके में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी झड़प हुई।

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तीन मतदान केंद्रों पर गलतफहमी के कारण करीब डेढ़ घंटे मतदान बाधित रहा। भाजपा उम्मीदवार ने यहां पुनर्मतदान की मांग की है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

दिल्ली की मेयर आरती मेहरा ने आईएएनएस से कहा कि हम इस मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान चाहते हैं,क्योंकि कई लोग बिना अपना वोट डाले ही लौट गए।

शनिवार सुबह दिल्ली विधानसभा की 69 सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान आंरभ हुआ। शुरुआत में मतदान प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी रही। लेकिन बाद में इसमें तेजी देखी जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पूरन चंद योगी के निधन के कारण विधानसभा की एक सीट के लिए मतदान नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 8.30 बजे मतदान किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार वी.के.मल्होत्रा ने गोल डाकखाना स्थित सेंट कोलंबस विद्यालय के मतदान केंद्र पर सवेरे आठ बजे मतदान किया।

प्रियंका गांधी ने भी निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सतबीर एस. बेदी ने आईएएनएस को बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।

मतदान के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने सुबह चार बजे से ही अपनी सेवा शुरू कर दी। 1.5 करोड़ से अधिक मतदाता 863 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लगभग 52,000 सुरक्षाकर्मियों को 10,993 मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। 15,00 से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 69 सीटों पर, वहीं भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 10 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+