प्रशिक्षित आतंकियों ने किया हमला

कमांडो ने बताया कि हमलावरों को ताज होटल के बारे में पूरी जानकारी थी। कमांडो जब होटल में घुसे तो आतंकवादियों ने एके राइफलों से अंधाधुंध गोलाबारी की। ऐसे हथियारों का उपयोग अच्छी तरह प्रशिक्षित व्यक्ति ही कर सकते हैं।
कमांडो ने कहा, "वे लोग होटल के चप्पे-चप्पे से भली-भांति वाकिफ थे। ऐसा लगता है कि उन्होंने पहले होटल का सर्वेक्षण किया होगा। इसके अलावा वे पक्के इरादे के साथ आए थे और उन्हें कोई पछतावा भी नहीं था।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा था कि मुंबई में कई स्थानों पर कहर बरपाने वाले आतंकवादी विदेशी थे। अधिकारियों ने ज्यादा स्पष्ट करते हुए कहा है कि बंदूकधारी पाकिस्तान के कराची से आए थे।
कमांडो ने बताया कि होटल की दूसरी मंजिल पर 12 से 15 शव पड़े थे। कुछ घायल लोग भी थे। इसी समय आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी की। होटल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हमलावर तुरंत अपना स्थान बदल दे रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications