एनएसजी ने नरीमन हाउस फतह किया

Comando at Nariman House
मुंबई, 28 नवंबर: होटल ओबराय ट्राइडेंट के बाद राष्‍ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) के जवानों ने नरीमन हाउस पर भी फतह हांसिल कर ली है। आतंकियों के साथ चल रहा युद्ध अब केवल होटल ताज में जारी है।

बताया जा रहा है कि ताज में अभी भी आधा दर्जन आतंकवादी हैं। जवानों और आतंकियों के बीच गोलीबारी अभी भी जारी है। रह-रह कर यहां गोलीबारी जारी है।

एनएसजी के जवानों ने शाम करीब सात बजे नरीमन हाउस पर फतह हांसिल की। इस बात की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वो इसलिए क्‍योंकि नरीमन में भारी मात्रा में एक्‍सप्‍लोसिव होने की आशंका है।

नरीमन हाउस में दो आतंकवादी मारे गये हैं। साथ ही यहां भारी मात्रा में हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। एनएसजी जवानों की इस सफलता के बाद नरीमन प्‍वाइंट के आस-पास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने तालियां बजाकर एनएसजी और सेना के जवानों का अभिवादन किया।

नरीमन हाउस वो जगह है, जहां पर बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे आतंकवादियों ने कब्‍जा किया था और यहां पर इजराइली नागरिकों को बंधक बना लिया था।
सेना के जवानों ने शुरू की सफाई एनएसजी जवानों द्वारा नरीमन हाउस पर कब्‍जा करते ही सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।

फिलहाल अभी किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। नरीमन हाउस में भारी मात्रा में आरडीएक्‍स होने की आशंका जताई जा रही है। सेना के जवान अब एक्‍सप्‍लोसिव्‍स और मृतकों के शवों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है।

ट्राइडेंट पर भी सेना का मोर्चा

करीब 40 घंटे बाद जब ओबराय होटल ट्राइडेंट की बत्तियां जलीं तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। एनएसजी के जवानों ने शाम करीब चार बजे इस पर फतह हांसिल की थी। ट्राइडेंट में दो आतंकवादी मारे गये हैं।

इस समय सेना ने यहां मोर्चा संभाल लिया है। सेना के जवान पूरे ऐतयात के साथ शवों और विस्‍फोटकों को बाहर निकालने का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+