मुंबई हमला : 'पकड़ा गया आतंकवादी पाकिस्तानी'

उन्होंने कहा कि ताज होटल में अभियान अभी जारी है और यह जल्द पूरा हो जाएगा। पाटिल के मुताबिक महाराष्ट्र में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की तर्ज पर एक आतंकवाद निरोधक संस्था गठित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आतंवकादी हमले में 15 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और नौ आतंकवादियों को ढेर किया गया है।
गौरतलब है कि बुधवार रात ताजमहल होटल और ओबराय होटल समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 125 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications