मुंबई हमले: ऑपरेशन ट्राइडेंट सफल

Mumbai Hotel Trident
मुंबई, 28 नवंबर: मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में आतंकियों के कब्‍जे में लिये गये होटल ताज, होटल ओबराय ट्राइडेंट और नरीमन हाउस में चल रहे तीन अलग-अलग ऑपरेशन में से एक ट्राइडेंट ऑपरेशन सफल हो गया है। इसके साथ अबतक मरने वालों की संख्‍या 150 के पहुंच गई है।

मुंबई पुलिस कमिश्‍नर ने साफ कर दिया है कि होटल ट्राइडेंट में ऑपरेशन लगभग पूरा हो गया है। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि होटल से अबतक कुल चौबीस शव निकाले जा चुके हैं। इस ऑपरेशन में कुल दो आतंकवादी मारे गये हैं, साथ ही राष्‍ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के दो कमांडो भी शहीद हुए हैं।

पुलिस कमिश्‍नर ने बताया कि इस समय क्‍लीनिंग ऑपरेशन जारी है, जिसमें कमरों में डर की वजह से छिपे बैठे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। कई जगह लोग दरवाजे बंद करके बैठे हुए हैं। उन्‍हें ग्रेनेड से दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि अब ट्राइटेंड में कोई आतंकी नहीं है। टिफिन रेस्‍त्रां के बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि कमांडो ऊपर से नीचे की ओर सफाई करते हुए आ रहे हैं। फिलहाल कमांडो टिफिन रेस्‍त्रां नहीं पहुंचे हैं।

उन्‍होंने कहा कि दो से तीन घंटे में क्‍लीनिंग ऑरेशन पूरा हो जाएगा। उन्‍होंने यह भी बताया कि होटल में बरामद एक्‍सप्‍लोजन डिफ्यूज किये जा चुके हैं।

मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+