मुम्बई धमाकाः द. अफ्रीकी एयरवेज़ के कर्मचारी फंसे

गौरतलब है कि ओबरॉय ट्राइडेंट में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी अभी भी जारी है। इन हमलों में अब तक 125 से अधिक लोग मारे गए हैं और 300 से अधिक घायल हैं।
अफ्रीका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रोन्नी मैमओएपा के हवाले से बताया कि दक्षिण अफ्रीकी एयरवेज (एसएए) के सात कर्मचारी होटल में फंसे हैं। सात अन्य लोग जिनमें से तीन पायलट और दक्षिण अफ्रीका की राजस्व सेवा के दो अधिकारी शामिल है सुरक्षित हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार होटल के अंदर मौजूद लोगों के साथ संपर्क में है।
इससे पहले एसएए ने दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को वहां से निकालने के लिए एक विमान मुंबई भेजा था। एसएए के प्रमुख खाया नगकुला ने कहा कि उन्हें अपने सभी कर्मचारियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद राहत मिली है।
मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर












Click it and Unblock the Notifications