बैंकाक के हवाईअड्डों पर आपात स्थिति लागू

bangkok airport
बैंकाक, 27 नवंबर: थाईलैंड के प्रधानमंत्री सोमचयी वोंगस्वात ने राजधानी बैंकाक स्थित अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाईअड्डों पर सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के पिछले दो दिन से घेराव के बाद आज रात दोनों हवाई अड्डों पर आपातस्थित लागू कर दी है।

उत्तरी शहर चियांग मई से आपातस्थिति की घोषणा का आदेश जारी करते हुये वोंगस्वात ने बताया कि पुलिस दोनों हवाई अड्डों से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिये नौसेना और सेना की मदद लेगी।

उल्लेखनीय है कि विदेश यात्रा पर गये वोगस्वात की सरकार का तख्तापलट करने की मांग कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री की स्वदेश वापसी को विफल बनाने के लिये दोनों हवाईअड्डों को घेर लिया जिससे विमानन सेवायें ठप्प हो गयीं।

इस बीच वोंगस्वात आज पेरू की यात्रा समाप्त कर बैंकाक की बजाय उत्तरी शहर चियांग मई पंहुचे और वही से हवाईअड्डों पर आपात घोषणा का आदेश पारित किया।

इस बीच बैंकाक में दोपहर तख्तापलट की अफवाह फैलने पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों एवं प्रतिष्ठानों के कार्यालय बंद कर दिये गये, लेकिन शाम को सेना की ओर से एक बयान जारी कर इसका खंडन कर दिया गया।

इस बीच सरकार के प्रवक्ता ने भी तख्तापलट का खंडन करते हुये सेना प्रमुख सहित किसी अन्य बडे सैन्य अधिकारी को पद से हटाये जाने की खबरों को भी गलत बताया।

साथ ही विमानन मंत्रालय ने सरकार से बैंकाक से 140 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित यू टपाओ नौसैनिक अड्डे के हवाईअड्डे का वैकल्पिक तौर पर इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है जिससे आंशिक रूप से ही वायु सेवा बहाल की जा सके।

मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+