ताज में भारी मात्रा में आरडीएक्‍स

Mumbai attack
मुंबई, 28 नवंबर: ओबराय होटल में राष्‍ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) का ऑपरेशन ट्राइडेंट सफल हो चुका है, लेकिन होटल ताज और नरीमन हाउस में रह-रह कर गोलीबारी चल रही है।

होटल ताज में भारी मात्रा में आरडीएक्‍स बरामद हुआ है, जिस कारण एनएसजी के जवान पूरे ऐतयात बरतते हुए कार्रवाई कर रहे हैं। फायरिंग लगातार जारी है। एनएसजी के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो अभी भी ताज में पांच से ज्‍यादा आतंकी मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि ताज के हेरीटेज ब्‍लॉक पर गन बैटल तेज हो गई है। यहां शाम साढ़े पांच बजे से अचानक गोलीबारी तेज हो गई। बीच में एनएसजी को आतंकियों पर ग्रेनेड हमला करना पड़ा।

वहीं नरीमन हाउस में सुबह हेलीकॉप्‍टर से उतरने के बाद भी एनएसजी अभी तक कार्रवाई पूरी नहीं कर सकी है। घनी बस्‍ती में स्थित नरीमन हाउस में अभी भी कई बंधक होने की आशंका जतायी जा रही है।

उधर होटल ओबराय की बिल्डिंग में अबतक 24 शव बरामद किये जा चुके हैं। यहां ऊपर से नीचे की ओर पुलिस, आरएएफ और एनएसजी के जवानों द्वारा तलाशी जारी है। अधिकारियों ने यहां के टिफिन रेस्‍त्रां में भारी मात्रा में शव बरामद होने की आशंका व्‍यक्‍त की है।

नरीमन में शक्तिशाली विस्‍फोट

शुक्रवार सुबह से पांच मंजिली इमारत नरीमन हाउस में आतंकवादियों के खिलाफ कमांडो कार्रवाई में तीन शक्तिशाली विस्फोट हुए। नरीमन हाउस में निर्णायक कार्रवाई के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टरों से कमांडो उतारे गए। सबसे पहले सुबह 7.30 बजे हेलीकॉप्टर से छह कमांडो नरीमन हाउस की छत पर उतरे।

सभी हाथों में एके-56 राइफल लिए हुए थे। इसके कुछ ही देर बाद दूसरे हेलीकॉप्टर से छह कमांडो उतरे। माना जा रहा है कि नरीमन हाउस में आतंकवादी छह से आठ लोगों को बंधक बनाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+