गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद बुधवार के मुकाबले 137.54 अंक गिरकर 8,889.18 पर खुला। सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 24.09 अंक नीचे 9,002. 63 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 2,745.70 पर खुला। सुबह करीब 10 बजे यह 5.10 अंक की गिरावट के साथ 2,747.15 पर कारोबार कर रहा था।
बाजार में शुरुआती कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और महज 162 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी देखी गई जबकि 355 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।












Click it and Unblock the Notifications