विदेशी कामगारों की छंटनी होः मलेशिया
कुआलालंपुर, 28 नवंबरः मलेशिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि वैश्विक वित्तीय संकट के प्रभाव को कम करने के लिए अगर देश में निजी क्षेत्र में कर्मचारियों की संख्या घटाने की स्थिति बनती है तो सबसे पहले विदेशी कामगारों की छंटनी की जानी चाहिए।
सामुदायिक मलेशियन चाइनीज एसोसिएशन (एमसीए) की सरकारी नीति पर नजर रखने वाले ब्यूरो के प्रमुख चुआ सोई लेक ने कहा कि विश्व के अन्य देशों की तरह मलेशिया पर भी आर्थिक मंदी का असर पड़ने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि मलेशियाई नागरिकों का हित सर्वोपरि है और सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मलेशिया के नागरिकों की नौकरी सुरक्षित रहे और आर्थिक मंदी के शिकार वे सबसे पहले ना बनें।
उल्लेखनीय है कि मलेशिया निर्माण खेती होटल और रेस्तरां उद्योग में काफी हद तक विदेशी श्रमिकों पर निर्भर है।


Click it and Unblock the Notifications