ओबामा करेंगे अमेरिकी बजट को दुरुस्त

अपने दूसरे संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने आफिस आफ मैनेजमेंट एंड बजट में दो शीर्ष व्यक्तियों को शामिल करते हुए कहा कि उन्हें अमेरिका के नागरिकों ने 4 नवंबर को एक निर्णायक जीत दिलाई।
पीटर ओर्सजैग को आफिस आफ मैनेजमेंट एंड बजट का प्रमुख नामांकित करते हुए ओबामा ने कहा कि प्रिंसटन और लंदन स्कूल आफ इकोनामिक्स के स्नातक 39 वर्षीय ओर्सजैग यह सुनिश्चित करेंगे कि विशाल कर्ज का बोझ भावी पीढ़ियों पर ना पड़े।
उन्होंने राब नैब्रोस को ओर्सजैग का डिप्टी नामांकित किया। ओबामा ने कहा हमें अभी भी कुछ कठिन विकल्प अपनाने हैं। अभी कुछ ऐसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो निष्प्रभावी हैं और हमें इन्हें खत्म करना है।
और मुझे नहीं लगता कि वास्तविकता स्वीकार करने में मुझे हिचकना चाहिए कि मेरी पहली प्राथमिकता और मेरा पहला काम अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है।
उन्होंने कहा जैसे ही अर्थव्यवस्था में सुधार शुरू होता है हम ढांचागत घाटे को कम करने के लिए एक दीर्घकालीन योजना बनाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि विशाल कर्ज का बोझ भावी पीढ़ियों पर ना पड़े।


Click it and Unblock the Notifications