भारत में संकट में है क्रिकेट : आस्ट्रेलियाई मीडिया

सिडनी, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में बुधवार के आतंकवादी हमले ने भारत में क्रिकेट के रोमांच को हरा दिया। इस हमले ने एक साथ कई घटनाओं को जन्म दिया, जिनका भारतीय क्रिकेट पर दीर्घकालीन प्रभाव पड़ेगा।

हमले के कारण चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता टाल दी गई, इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत दौरा अधूरा छोड़कर स्वदेश लौट गई और इसी के साथ भारतीय उपमहाद्वीप में विश्व कप तथा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सहित तमाम क्रिकेट आयोजनों पर ग्रहण लगता दिख रहा है।

आस्ट्रेलियाई मीडिया भी इस बात से इत्तेफाक रखती है। 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' लिखता है, "मुंबई की घटना से भारत के हाथ से सुरक्षित क्रिकेट आयोजन स्थल का दर्जा छिन सकता है। टीमें पाकिस्तान की तरह वहां भी जाने से कतरा सकती हैं।"

एक अन्य समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' लिखता है कि मुंबई की घटना ने विश्व क्रिकेट को असुरक्षित कर दिया है। पत्र के मुताबिक, "हमले के बाद भारत में अफरा-तफरी है। विश्व क्रिकेट का सबसे शक्तिशाली देश असहाय महसूस कर रहा है। पूरी दुनिया के क्रिकेट के लिए यह गंभीर मसला है।"

आस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक आने वाले दिनों में भारत में चैंपियंस लीग और आईपीएल जैसे आयोजन होने हैं, जिनमें अरबों डॉलर दांव पर लगे हैं। इनके रद्द होने से खिलाड़ियों के साथ-साथ दुनिया भर के बोर्डो को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+