मुंबई हमला : ब्रिटिश करी किंग बाल-बाल बचे

लंदन, 28 नवंबर: मुंबई में ताज होटल में आतंकवादी हमले में दो ब्रिटिश व्यापारी फंस गए थे। इनमें मुंबई में जन्में सर गुलाम नून जो करी किंग के नाम से प्रसिद्ध हैं, बाल-बाल बच गए। परंतु प्रमुख नौका निर्माता आंद्रेस लीवर्स इतने भाग्यशाली नहीं रहे।

हमले में मरने वाले लीवर्स एकमात्र ब्रिटिश नागरिक हैं। यह दूसरी बार है जब नून मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में सुरक्षित बचे हैं। वर्ष 1993 में हुए आतंकवादी हमले में भी नून सुरक्षित बच गए थे। उस समय भी वे होटल ताज में ही ठहरे थे।

नून ने ताज के रेस्तरां में अपने भाई और दो अन्य व्यापारियों के लिए टेबल सुरक्षित कराई थी। परंतु आखिरी क्षणों में उन्होंने अपने कमरे में ही भोजन करने का निर्णय लिया। पहली बार गोलियां चलनी आरंभ होने पर उन्हें लगा कि शादी समारोह का कोई उत्सव है।

बम विस्फोट होने पर वे कमरे से बाहर आए। परंतु फिर उन्होंने अपने कमरे में लौट कर ड्यूटी मैनेजर को फोन करने का निश्चय किया। संयोग से ड्यूटी मैनेजर उपस्थित था और उसने उनको कमरे में बंद हो जाने को कहा।

गुरुवार सुबह छह बजे फायर ब्रिगेड के एक जवान ने उनकी खिड़की का कांच तोड़कर उनको बाहर निकाला।

उद्योगपति लीवर्स इस मामले में अधिक भाग्यशाली नहीं रहे और होटल के रेस्तरां में हुई गोलीबारी में उनकी मृत्यु हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+