मुंबई हमला: जरदारी ने की तीखी भर्त्सना

नई दिल्ली, 28 नवंबर: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने मुंबई में आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए एक विपत्ति है और इसके समूल विनाश की आवश्यकता है।

राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को लिखे पत्र में जरदारी ने कहा है,"शोक की इस घड़ी में पाकिस्तान की जनता आपके साथ हैं।"

जरदारी ने हमले में हताहत लोगों के परिवारों के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

पाकिस्तान की समाचार एजेंसी के अनुसार जरदारी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से टेलीफोन पर बातचीत की और मुंबई हमलों की निंदा की।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में गिलानी ने कहा कि हिंसा और आतंकवाद सभ्य समाज के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। पाकिस्तान की जनता आतंकवाद की घटनाओं की कड़ी निंदा करती है।

इस समय भारत के दौरे पर आए पाक विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सलाह दी है कि दोनों देशों के खुफिया प्रमुखों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए हाटलाइन स्थापित करनी चाहिए। भारत ने अभी तक इस सुझाव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है।

कुरैशी ने एक दूसरे पर आरोप लगाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकवादी हमले ने इस समान खतरे के मुकाबले के लिए एकजुट होकर मुकाबले की जरूरत को फिर उजागर किया है।

कुरैशी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में कहा,"आप आज शिकार हुए हैं। हम रोजाना आतंकवादी हमलों को झेलते हैं। इस समय हमें एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बजाय सहयोग करना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+