टेस्ट श्रंखला के आयोजन की संभावना बरकरार : ईसीबी

लंदन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने साफ किया है कि दिसंबर में भारत के साथ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रंखला के आयोजन की संभावना अभी बरकरार है।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने शुक्रवार को ईसीबी के प्रबंध निदेशक हग मौरिस के हवाले से लिखा है टीम प्रबंधन को अभी भी इस बात का भरोसा है कि टेस्ट श्रंखला अपने नियत समय पर होगी।

बकौल मौरिस, "खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन में भारत जाकर टेस्ट श्रंखला में हिस्सा लेने की इच्छा है लेकिन सुरक्षा एक बड़े मुद्दे के रूप में उनकी राह में रोड़ा बन रहा है। मुझे पक्का यकीन है कि खिलाड़ी इस श्रंखला के लिए जरूर भारत जाएंगे।"

ईसीबी ने साफ किया है कि अगले पांच दिनों की भारत में सुरक्षा हालात का जायजा लिया जाएगा और फिर टेस्ट श्रंखला को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा। मौरिस ने कहा, "हम अपने आकलन के आधार पर कोई फैसला नहीं कर सकते। हमें सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार है।"

मौरिस ने यह स्वीकार किया कि ईसीबी पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)की ओर से श्रंखला पूरी करने का जबरदस्त दबाव है। उन्होंने कहा, "बीसीसीआई हम पर दबाव डाल रही है। हम इस श्रंखला को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर रद्द कर सकते हैं लेकिन इससे द्विपक्षीय रिश्तों पर असर पड़ेगा।"

मौरिस के मुताबिक ईसीबी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर समझौता नहीं कर सकता था और यही कारण है कि एकदिवसीय श्रंखला के बाकी बचे दो मैचों को रद्द करने की गुजारिश की गई थी।

मौरिस ने कहा, "ईसीबी और इंग्लैंड टीम की ओर से मैं इस घटना में हताहत हुए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+