मुंबई हमला: मृतकों की संख्या 125 पहुंची

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार रात हुए आतंकवादी हमलों के बाद तीन जगहों पर आतंकवादियों के छुपे रहने और लोगों के बंधक बनाकर रखने की घटनाओं के बीच होटल ताज और ओबराय में सन्नाटा पसरा है। वहीं हमलों में मारे गए लोगों को संख्या 125 से ऊपर पहुंच गई है।

शुक्रवार सुबह नरीमन हाउस में आतंकवादी के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए हेलीकॉप्टर से कमांडो उतारे गए। भवन से गोलीबारी की आवाजें आ रही हैं।

एक ओर जहां नरीमन हाउस की छत पर कमांडो उतारे गए हैं वहीं नीचे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के लगभग 100 कमांडो तैनात हैं। आतंकवादी बुधवार रात से ही इस भवन में छुपे हैं।

नरीमन हाउस से तीन धमाकों की आवाज सुनाई दी है। बुधवार रात में हुए आतंकवादी हमलों के बाद मुंबई नगरी सहमी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+