मुंबई हमलों के बाद कोलंबो के होटलों की सुरक्षा कड़ी की गई

कोलंबो, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में आतंकवादी हमलों के बाद श्रीलंका ने राजधानी कोलंबो के सितारा होटलों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने का फैसला किया है।

कोलंबो, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में आतंकवादी हमलों के बाद श्रीलंका ने राजधानी कोलंबो के सितारा होटलों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने का फैसला किया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार गुरुवार देर रात होटल मालिकों, सरकारी प्रतिनिधियों और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में सुरक्षा मामलों की समीक्षा के बाद राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने यह निर्देश दिया।

बैठक में राजपक्षे ने कहा कि होटलों की सुरक्षा की विशेष व्यवस्था करने की बहुत आवश्यकता है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार एक अवकाश प्राप्त पुलिस उपमहानिदेशक की अध्यक्षता में एक समिति पहले ही रक्षा मंत्रालय के अधीन होटलों की सुरक्षा व्यवस्था के समन्वय के लिए नियुक्त की गई है।

उल्लेखनीय है कि राजपक्षे ने गुरुवार को मुंबई में आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+