थाईलैंड में तख्तापलट की अफवाहें

somchai wongsawat
बैंकाक, 28 नवंबर: थाईलैंड में तख्तापलट की अफवाहों के बीच पुलिस ने हवाई अड्डों से प्रदर्शनकारियों को हटाने के मुद्दे पर रक्षा मंत्रालय के साथ बैठक की है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मेजर जनरल सुचार्त मुएंगोव को सुबह 10.30 बजे मंत्रालय में प्रवेश करते हुए देखा गया है। ऐसे समाचार मिले हैं कि इससे पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री सोमाचाई वांगसवाट जो रक्षामंत्री भी हैं, के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पर्क किया था।

बुधवार को पेरु से एशिया-प्रशांत देशों के सम्मेलन में भाग लेकर वापस लौटने के बाद से प्रधानमंत्री ने खुद को राजधानी से 550 किलोमीटर दूर चियांग माई में सीमित कर लिया है।

सोमाचाई ने गुरुवार रात को बैंकाक के स्वर्णभूमि और एक अन्य हवाई अड्डे पर आपातकाल की घोषणा कर दी। उन्होंने पुलिस को यहां से पीपुल्स एलायंस फॉर डेमोक्रेसी (पीएडी) के प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालने का आदेश दिया है।

दोनों हवाई अड्डों पर कब्जा करने वाले प्रदर्शनकारी सरकार को भंग करने की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सेना प्रमुख अनुपोंग पोएचिंदा ने बुधवार को प्रधानमंत्री से संसद भंग करने का आग्रह भी किया था।

पीएडी तख्ता पलट चाहती है लेकिन सेना प्रमुख का कहना है कि तख्ता पलट कोई हल नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+