दक्षिण अफ्रीकी एयरवेज के अधिकारी फंसे
प्रिटोरिया, 28 नवंबर: सात दक्षिण अफ्रीकी नागरिक अभी भी मुंबई के ओबरॉय होटल में फंसे हुए हैं।
मुंबई में बुधवार रात अनेक स्थानों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद ओबरॉय ट्राइडेंट में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी अभी भी जारी है। इन हमलों में अब तक 125 से अधिक लोग मारे गए हैं और 300 से अधिक घायल हैं।
समाचार एजेंसी एसएपीए ने दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रोन्नी मैमओएपा के हवाले से बताया कि दक्षिण अफ्रीकी एयरवेज (एसएए) के सात कर्मचारी होटल में फंसे हैं। सात अन्य लोग जिनमें से तीन पायलट और दक्षिण अफ्रीका की राजस्व सेवा के दो अधिकारी शामिल है सुरक्षित हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार होटल के अंदर मौजूद लोगों के साथ संपर्क में है।
इससे पहले एसएए ने दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को वहां से निकालने के लिए एक विमान मुंबई भेजा था। एसएए के प्रमुख खाया नगकुला ने कहा कि उन्हें अपने सभी कर्मचारियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद राहत मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर












Click it and Unblock the Notifications