मुंबई हमला : नरीमन हाउस में यहूदी केंद्र के रब्बी समेत 8 फंसे

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में आंतकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण संघर्ष का केंद्र बने नरीमन हाउस में यहूदी रब्बी (धार्मिक शिक्षक) समेत आठ लोग फंसे हुए हैं।

वहां फंसे लोगों में केंद्र के रब्बी गव्रिएल हॉल्जबर्ग, उनकी पत्नी रिव्का और छह अन्य लोग फंसे हुए हैं। उनका दो वर्षीय बेटा और स्टाफ की एक सदस्य बच निकलने में कामयाब रहे।

बच्चे को बाहर निकलाने वाली और केंद्र में रसोइये का काम करने वाली सांद्रा सैमुएल ने कहा कि उसने हॉल्जबर्ग, उनकी पत्नी और दो अज्ञात लोगों को जमीन पर लेटे हुए देखा था। वे अचेत दिखाई दे रहे थे।

उल्लेखनीय है कि नरीमन हाउस यहूदियों का बड़ा केंद्र है और यहां अनेक इजरायली यात्री आते हैं।

रिव्का का परिवार इजरायल के अफुला शहर में रहता है। उनके पिता रब्बी शिमॉन रोसबर्ग ने कहा, "मुझे टेलीफोन से सूचना मिली कि आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया है। हमने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सभी सिस्टम बंद थे। बाद में हमें पता चला कि उन्हें बंधक बना लिया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+