मुंबई हमला: ताज नहीं छोड़ेगा नेपाली शेफ
काठमांडू, 28 नवंबर: मुंबई में बुधवार के आतंकवादी हमले के शिकार ताज महल और टॉवर होटल से बचाए गए नेपाली रसोइये (शेफ) का कहना है कि वह वहां काम करना जारी रखेगा।
नेपाली समाचार पत्र 'कांतिपुर' ने पुरुषोत्तम बसयाल को उद्धृत करते हुए कहा, "भगवान ने हमें बचा लिया।" बसयाल ने कहा कि हमले के समय वह कुछ और रसोइयों के साथ भूतल पर स्थित रसोई में खाना बना रहा था तभी आतंकवादियों ने हमला कर दिया।
पहले तो उसे लगा कि यह गैंग वार है लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि यह आतंकवादी हमला है वे प्रथम तल पर स्थित मुख्य रसोई की ओर भागे और वहां से बेसमेंट की ओर।
बसयाल के साथ काम करने वाले दो अन्य रसोइयों को आतंकवादियों ने मार गिराया। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे कमांडोज ने आकर उन्हें वहां से निकाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर












Click it and Unblock the Notifications