मुंबई में हमले के बावजूद बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में हुए आतंकवादी हमले का असर शेयर बाजारों पर नहीं दिखा और सेंसेक्स 66 अंकों और निफ्टी 3 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' शुक्रवार को 66 अंकों की वृद्धि के साथ 9,092.72 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 9,157.62 के सबसे ऊपरी और 8,889.18 के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा था।
सुबह सेंसेक्स बुधवार के मुकाबले 137.54 अंक गिरकर 8,889.18 पर खुला। बुधवार को सेंसेक्स 9,026.72 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी 2.85 अंकों की बढ़त के साथ 2,755.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 2,779.00 के सबसे ऊपरी और 2,690.30 के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा था।
निफ्टी बुधवार के मुकाबले सात अंक नीचे 2,745.70 पर खुला। बुधवार को निफ्टी 2,752.25 पर बंद हुआ था।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक भी 8.38 अंकों (0.29 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 2,885.76 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक में गिरावट आई और यह 10.228 अंकों (0.31 फीसदी) की गिरावट के बाद 3,304.61 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी, वाहन और उपभोक्ता वस्तुओं के शेयरों में वृद्धि हुई। रियल्टी, धातु और तेल गैस क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक ही रहा और केवल 915 कंपनियों के शेयरों के मूल्यों में वृद्धि हुई। 1114 कंपनियों के शेयरों के मूल्यों गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications