मुंबई हमला: पटरी पर लौटी जिंदगी
मुंबई, 28 नवंबर: देश में अबतक के सबसे बड़े आतंकवादी हमलों का गवाह बनी मुंबई की आम जिंदगी एक बार फिर पटरी पर लौटने लगी है। भले ही अभी भी नरीमन हाउस में आतंकवादियों के खिलाफ कमांडो कार्रवाई जारी है।
मुंबई में बुधवार रात विभिन्न जगहों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 125 लोग मारे गए और 327 घायल हो गए। गुरुवार को भले ही मुंबई थमी रही लेकिन शुक्रवार को आम जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है।
मध्य रेलवे के प्रवक्ता एस. सी. मुदगेरिकर ने आईएएनएस को बताया कि सभी रेलगाड़ियां समय पर चल रही हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्रपति शिवाजी टर्मिनल को भी आतंकवादियों ने बुधवार रात निशाना बनाया था।
शुक्रवार को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) खुले हैं और सामान्य दिनों की तरह कारोबार कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर












Click it and Unblock the Notifications