मुंबई हमला : बांग्लादेशी मीडिया ने की निंदा

ढाका, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई हमले को अपनी सबसे प्रमुख खबर बनाते हुए बांग्लादेश की राजधानी ढाका के अधिकांश समाचार पत्रों ने कहा है कि केवल भारत और पाकिस्तान ही नहीं वरन समूचे दक्षिण एशिया क्षेत्र के सामने ही ऐसे हमले का खतरा है।

बांग्लादेश के समाचार माध्यमों ने आतंकवादी हमले की एकस्वर से निंदा करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अखबारों का कहना है कि अब यह साफ हो गया है कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस स्थिति में दक्षिण एशिया के सभी देशों को एकजुट होकर इसका मुकाबला करना चाहिए।

समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने अपने संपादकीय में लिखा है कि हमले की जिम्मेदारी दक्कन मुजाहिदीन के लेने के बाद सभी जगहों के मुसलमानों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने नाम पर होने वाले ऐसे नरसंहारों की निंदा करें। मुसलमानों को स्पष्ट कर देना चाहिए कि उनके धर्म में सभी प्रकार की हिंसा का निषेध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+