आश्चर्यजनक हो सकते हैं कश्मीर में तीसरे चरण के चुनाव के नतीजे

एफ़ .अहमद

एफ़ .अहमद

श्रीनगर, 28 नवंबर(आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को मतदान होगा और माना यह जा रहा है कि इन सीटों के चुनावी नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

यहां रविवार को तीसरे चरण के तहत मतदान होगा। कुल 341,004 मतदाताओं में 177, 860 पुरुश और 163,144 महिला मतदाता हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कुल 480 मतदान केंद्रों में से 80 को संवेदनशील और 200 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। कुल 71 उम्मीदवार इन सीटों के लिए किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें पांच महिलाएं हैं।

हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, लांगेट, लोलाब और करनाह विधान सभा क्षेत्रों का चुनावी गणित कुछ ज्यादा ही दिलचस्प हो गया है। कुपवाड़ा में शबनम गनी लोन की उम्मीदवारी से चुनाव का रोमांच बढ़ गया है। वह दिवंगत अलगाववादी नेता अब्दुल गनी लोन की पुत्री हैं। वह निर्दलीय उम्मीदवार हैं। शबनम के पिता का इस क्षेत्र में काफी सम्मान रहा है, इसलिए शबनम के पक्ष में मतदाताओं का झुकाव बढ़ रहा है। वह नेशनल कांग्रेस के नेता मीर सैफुल्ला को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

हंदवाड़ा में शफी मोहीउद्दीन निर्दलीय उम्मीदवार की हैसियत से चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2002 के चुनाव में उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी। वह चौधरी मुहम्मद रमजान को फिर से कड़ी टक्कर दे रहे हैं। भाजपा की हनीफा बेगम और निर्दलीय उम्मीदवार शफीका बेगम ने यहां के चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। शेष तीन क्षेत्रों में भी मुकाबला काफी दिलचस्प है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+