मुंबई हमलों के लिए पाक जिम्मेदार नहीं: कुरैशी (लीड-2)
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारत द्वारा मुंबई हमले के लिए कुछ पाकिस्तानी तत्वों को जिम्मेदार ठहराए जाने के कुछ ही घंटे बाद पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि मुंबई में हुए आतंकी हमले के लिए वे जिम्मेदार नहीं है। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने नई दिल्ली के साथ सभी स्तरों पर सहयोग की पेशकश की।
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारत द्वारा मुंबई हमले के लिए कुछ पाकिस्तानी तत्वों को जिम्मेदार ठहराए जाने के कुछ ही घंटे बाद पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि मुंबई में हुए आतंकी हमले के लिए वे जिम्मेदार नहीं है। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने नई दिल्ली के साथ सभी स्तरों पर सहयोग की पेशकश की।
भारत दौरे पर आए शाह महमूद कुरैशी विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मुंबई में इस हमले के लिए पाकिस्तान के कुछ तत्व जिम्मेदार हैं।
इंडियन वूमेन्स प्रेस कार्प्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई की इस अमानवीय घटना की निंदा करते हुए कुरैशी ने कहा, "भारत सरकार को किसी नतीजे पर पहुंचने के पहले पर्याप्त सोच-विचार कर लेना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और वहां एक निर्वाचित सरकार है। सेना और खुफिया एजेंसियां निर्वाचित सरकार के निर्देषों का पालन करती हैं। वहां पर भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के मुद्दे पर एक सहमति है।
कुरैशी ने कहा, "मैं भारत के क्रोध व पीड़ा को समझता हूं। हमें राजनीति से ऊपर उठना है। मुझे इस मामले में पूरा भरोसा है कि भारतीय नेतृत्व बहुत समझदार व जिम्मेदार है। मैं समझता हूं कि कई राज्यों में चल रहे चुनावों के कारण कुछ घरेलू मजबूरियां भी हैं।"
कुरैशी ने मुंबई में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि वह यहां संबंधों को जोड़ने के लिए आए हैं।
कुरैशी ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, "मैं भी भारत के लोगों की तरह दुखी हूं और मैं दुख की इस घड़ी में आपके साथ हूं।"
उन्होंने कहा इस मुद्दे को सही ढंग से समझना होगा। दोनों देशों की समस्याएं समान हैं। ऐसे में दोनों को मिलकर आतंकवाद से लड़ना होगा।
गौरतलब है कि बुधवार रात ताजमहल होटल और ओबराय होटल समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 143 लोगों की मौत हो गई और 327 घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications