पीटरसन ने कहा, सुरक्षा की गारंटी होगी तभी लौटेंगे
लंदन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रंखला के दो मैचों के रद्द होने के बाद अब सबका ध्यान इस बात पर है कि इंग्लिश टीम टेस्ट श्रंखला के लिए भारत लौटेगी या नहीं।
ऐसे में जबकि इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपने स्तर पर इस समस्या का समाधान खोजने में जुटे हैं, इंग्लैंड टीम के कप्तान केविन पीटरसन ने सुरक्षा की गारंटी मिलने की सूरत में ही भारत लौटने की बात कही है।
'स्काई स्पोर्ट्स' ने पीटरसन के हवाले से लिखा है कि इंग्लिश टीम टेस्ट श्रंखला के लिए भारत लौटने को तैयार है लेकिन कप्तान होने के नाते वह अपने साथियों की अभेद्य सुरक्षा का आश्वासन चाहते हैं।
पीटरसन ने कहा, "हमें सुरक्षा की गारंटी चाहिए। अगर भारत लौटना सुरक्षित नहीं होगा तो हम वहां हरगिज नहीं जाएंगे। व्यक्तिगत तौर पर मैं किसी खिलाड़ी को भारत जाने से रोक नहीं सकता लेकिन एक कप्तान होने के नाते मैं नहीं चाहूंगा कि सुरक्षा की गारंटी के बगैर कोई भी खिलाड़ी वहां जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications