लिट्टे के प्रतिबंध हटाने के आग्रह को नहीं मानेगा भारत : श्रीलंका
कोलंबो, 28 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका ने शुक्रवार को उम्मीद जताई है कि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) से प्रतिबंध हटाने के वेलुपिल्लै प्रभाकरण के आग्रह को भारत स्वीकार नहीं करेगा।
मुंबई पर हुए हमले का उल्लेख करते हुए श्रीलंका के विदेश मंत्री रोहित बोगोलांगमा ने संसद में कहा कि भारत से सुलह का प्रभाकरण का प्रस्ताव सफल नहीं होगा।
मुंबई हमले की निंदा करते हुए बोगोलांगमा ने आतंकवाद का सफाया करने के लिए सभी देशों से ठोस कदम उठाने की आवश्यकता जताई।
बुधवार को 54 वर्ष के होने वाले प्रभाकरण ने गुरुवार को अपने वार्षिक भाषण में भारत से लिट्टे पर से प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि तमिल लोगों को उम्मीद है कि भारत उनके राष्ट्र के प्रश्न पर सकारात्मक रुख अख्तियार करेगा।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के एक वर्ष बाद भारत ने वर्ष 1992 में लिट्टे पर को गैरकानूनी संगठन घोषित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications