नेपाली मानव तस्करी नेटवर्क से मुंबई की लचर जांच प्रणाली की पुष्टि होती है
काठमांडू, 28 नवंबर(आईएएनएस)। नेपाल की गरीब महिलाओं और लड़कियों को अच्छी नौकरी के सब्जबाग दिखाकर खाड़ी क्षेत्र ले जाने के गोरखधंधे के ताजा खुलासे से मुंबई की लचर आव्रजन जांच प्रणाली की पुष्टि होती है।
काठमांडू, 28 नवंबर(आईएएनएस)। नेपाल की गरीब महिलाओं और लड़कियों को अच्छी नौकरी के सब्जबाग दिखाकर खाड़ी क्षेत्र ले जाने के गोरखधंधे के ताजा खुलासे से मुंबई की लचर आव्रजन जांच प्रणाली की पुष्टि होती है।
मुंबई में जारी आतंकवादी हमले ने उसकी लचर आव्रजन जांच प्रणाली की खामियों को बेपर्द कर दिया है। अब नेपाली महिलाओं को मानव तस्करी के नेटर्वक के जरिए मुंबई होते हुए खाड़ी क्षेत्र ले जाए जाने के एक ताजा प्रकरण के खुलासे से मुंबई की आव्रजन जांच प्रणाली की खामियों की पुष्टि होती है। इससे पता चलता है क्यों आतंकवादियों या मानव तस्करों के लिए मुंबई पसंदीदा ठिकाना रहा है।
पिछले साल से अब तक करीब 250 महिलाओं को मुंबई होते हुए खाड़ी क्षेत्र ले जाया गया। आश्चर्य की बात तो यह है कि इन सभी को जाली पासपोर्ट पर मुंबई से खाड़ी क्षेत्र ले जाया गया, पर कोई भी मामला जांच अधिकारियों की पकड़ में नहीं आया।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारी इन नेपाली महिलाओं के फर्जी पासपोर्ट से लैस होने का पता नहीं लगा पाए। इस ताजा प्रकरण का खुलासा तब हुआ जब इन भुक्तभोगी नेपाली महिलाओं में से एक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इन महिलाओं को खाड़ी देशों में बतौर वेतन 15,000 नेपाली रुपए देने का वादा किया गया था। बदले में उन्हें धोखा मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications