विस चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के महत्वपूर्ण तथ्य एक नजर में

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के 69 विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को मतदान कराया जाएगा।

यहां विधानसभा चुनाव के लिए 863 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 81 महिलाएं भी शामिल हैं। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 10,582,368 है, जिनमें 4,698,393 महिलाएं और 5,883,976पुरुष हैं।

दिल्ली के नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि घोंडा विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

क्षेत्रफल के हिसाब से यहां सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र नरेला है, जबकि मतदाताओं की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र विकासपुरी है।

चुनाव के लिए राजधानी में 10,993 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 68, कांग्रेस पार्टी के 69, बहुजन समाज पार्टी के 69, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 15, राष्ट्रीय जनता दल के 11, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 622 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+