लेफ्टिनेंट जनरल आर. के. करवाल एनसीसी के नए महानिदेशक बने
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। लेफ्टिनेंट जनरल राज कुमार करवाल ने शुक्रवार को लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश एस. चौधरी से राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक का पदभार संभाल लिया। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी 40 वर्षो की उल्लेखनीय सेवा के बाद सेनानिवृत्त हुए।

दिसम्बर, 1970 में राजपूत रेजीमेंट से कमीशन पाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल करवाल ने सेना मुख्यालय में मानवाधिकार प्रकोष्ठ गठित करने में अहम भूमिका निभाई। सन 2000 में महत्वपूर्ण आपरेशन पराक्रम के दौरान पाकिस्तान उच्चायोग में भारत के सैन्य सलाहकार रहे। उनका सेना में काफी लंबा अनुभव है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में राष्ट्रीय राइफल्स की अगुवाई की।
उन्होंने अतिसंवेदनशील इलाके नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के सबसे बड़े कोर का नेतृत्व किया। उन्होंने सेना में पदक तथा विशिष्ट सेवा पदक समेत कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications