प्रणब ने कुरैशी से कहा, पाक अपनी धरती से आतंक रोके
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि मुंबई और काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए आतंकवादी हमले ने दोनों देशों के बीच रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश को 'अंसभव' बना दिया है।
विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने यहां आए पाकिस्तानी विदेश मंत्री मखदूम शाह महमूद कुरैशी से फोन पर कहा कि इस्लामाबाद को अपने वादों को निभाना चाहिए कि वह भारत के अपनी धरती से आतंकी गतिविधियों को नहीं होने देगा।
कुरैशी एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे तभी मुखर्जी का फोन उनके पास आया।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मुखर्जी ने कुरैशी से कहा, "मुंबई हमले के संदर्भ में उनका देश तुरंत कदम उठाए।"
मुखर्जी ने कहा कि जब पाकिस्तान की सरकार संबंधों को बेहतर बनाने की बात कर रही है ऐसे में काबुल और मुंबई में हुए हमले इसे असंभव बना सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications