आडवाणी का समुद्री आतंकवाद रोकने के लिए प्रधानमंत्री से रणनीति बनाने का आग्रह

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने 'समुद्र से पैदा हुए आतंकवाद के नए खतरे' से निपटने के लिए देश के पश्चिमी तटीय प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलाने का प्रधानमंत्री से आग्रह किया है।

आडवाणी ने कहा, "मुझे अभी भी उम्मीद है कि अपने शासनकाल के अंतिम दौर में भी सरकार त्वरित कार्रवाई करेगी और आतंकवाद के खिलाफ 'शून्य सहनशीलता' की नीति अपनाएगी।"

शुक्रवार अपराह्न् जारी एक बयान में आडवाणी ने कहा कि उन्होंने मुंबई में मीडिया से कहा था कि ये घरेलू आतंकवादी नहीं है। यह बात सच साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों ने अपनी पूरी ताकत कथित हिंदू आतंकवाद को उजागर करने में लगा दी। इससे मुंबई पर हमले की योजना का पता नहीं लगाया जा सका और आतंकवादियों ने इसका लाभ उठा लिया।

आडवाणी ने कहा कि हमलावरों के समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचने से साफ हो गया कि सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है। आधिकारिक एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को ऐसी संभावना की सूचना दी थी लेकिन सरकार ने नौसेना और तटरक्षक बलों की क्षमता बढ़ाने का कोई प्रयास नहीं किया।

भाजपा नेता का कहना था कि सरकार को खुफिया एजेंसियों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही प्राप्त सूचनाओं पर गंभीरता से विचार कर उन पर कार्रवाई करनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+