मुंबई हमला: मृतकों में 2 हैदराबादी भी
हैदराबाद, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में बुधवार रात हुए आतंकवादी हमले में हैदराबाद के दो निवासी भी मारे गए।
पेशे से वकील लक्ष्मीनारायण गोयल विले पार्ले में एक टैक्सी में हुए विस्फोट में मारे गए, वहीं ताज होटल में रसोइया विजय राव भांजा आतंकवादियों की गोली का निशाना बने।
गोयल (55 वर्ष) बुधवार रात ही हैदराबाद जाने वाले थे, लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई और वह टैक्सी से अपनी बहन के घर लौट रहे थे। विले पार्ले में वह आतंकवाद की भेंट चढ़ गए।
विजय (48 वर्ष) को गुरुवार दोपहर ताज होटल में आतंकवदियों ने गोली मार दी। उनका एक सहकर्मी वहां से बच निकलने में कामयाब रहा और उसने ही विजय के परिवार को इसकी सूचना दी।
गौरतलब है कि बुधवार रात ताजमहल होटल और ओबेराय होटल समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 125 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications