मुंबई हमला : कमांडो आतंकी खेल को खत्म करने की तैयारी में, 143 की मौत (लीड-3)

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। देश के कमांडो अब तक के सबसे बड़े आतंकवादी खेल को खत्म करने की तैयारी में हैं। शुक्रवार शाम तक वे ताज होटल में ऑपरेशन के अंतिम चरण में थे, जबकि नरीमन हाउस और ओबेराय होटल में वे नियंत्रण स्थापित कर चुके थे। इस बीच आतंकी हमले में 143 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें आठ विदेशी हैं।

करीब 48 घंटों तक चले इस खेल में तीनों जगहों से बंधकों को रिहा करा लिया गया है। कार्रवाई में केवल एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में की गई है। हालांकि, इस्लामाबाद ने हमले में किसी भी तरह के हाथ होने से इनकार किया है।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक जे. के. दत्त ने शुक्रवार शाम घोषणा की कि आतंकवादियों ने नरीमन हाउस में आठ में से पांच बंधकों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि कंमाडो ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।

बंधकों में यहूदी रब्बी गव्रिएल हॉल्जबर्ग (धार्मिक शिक्षक), उनकी पत्नी रिव्का और छह अन्य लोग फंसे हुए थे। उनका दो वर्षीय बेटा और स्टाफ की एक सदस्य बच निकलने में कामयाब रहे। अभी यह पता नहीं चल सका है कि कौन लोग मारे गए हैं।

हाउस को आतंकवादियों से मुक्त कराने में करीब 100 कमांडो लगे हुए थे। इस बीच सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर गए और उत्साह में नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने भीड़ को रोका और बताया कि अभी खतरा टला नहीं है। समाचार लिखे जाने तक हाउस के एक मंजिल की जांच की जानी बाकी थी।

इधर, एक अप्रत्याशित कदम में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से उनके खुफिया प्रमुख को भारत भेजने को कहा, ताकि इस आतंकवादी हमले के बारे में सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके।

विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि आतंकवादियों का पाकिस्तान से संबंध था, लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने हमले की जांच में अमेरिकी खुफिया एजेंसी से सहयोग लेने से इनकार किया।

सरकार ने कहा है कि बुधवार रात मुंबई के दस स्थानों पर हमला करने वाले आतंकवादी पाकिस्तानी थे। इसमें ताज और ओबराय होटल के अलावा नरीमन हाउस को बंधक बनाने वाले आतंकवादी भी शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+