'मनमोहन सिंह ने गिलानी से कहा, आईएसआई प्रमुख को भारत भेजें'
इस्लामाबाद, 28 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुंबई हमले के संदर्भ में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस (आईएसआई) प्रमुख को भारत भेजने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से निवेदन किया है।

यह जानकारी एक टेलीविजन रिपोर्ट में दी गई। जीओ टीवी पर जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय प्रधानमंत्री की ओर से यह निवेदन उस समय किया गया, जब गिलानी ने शुक्रवार की सुबह मनमोहन सिंह को फोन किया था। लेकिन अधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।
भारत ने कहा कि मुंबई हमले के आरोपी पाकिस्तान से आए हुए थे।
एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि गिलानी ने मनमोहन सिंह को फोन किया और मुंबई हमले की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। गिलानी ने प्रधानमंत्री को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
गिलनी ने कहा, 'पाकिस्तान की जनता और सरकार की ओर से मैं मुंबई में किए गए आतंकी हमले पर गहरा दुख व आश्चर्य व्यक्त करता हूं।'
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications