मुंबई हमला : नरीमन हाउस में 3 शक्तिशाली विस्फोट (लीड-2)

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में शुक्रवार सुबह से पांच मंजिली इमारत नरीमन हाउस में आतंकवादियों के खिलाफ कमांडो कार्रवाई जारी है। इमारत से तीन शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई है।

नरीमन हाउस में निर्णायक कार्रवाई के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टरों से कमांडो उतारे गए। सबसे पहले सुबह 7.30 बजे हेलीकॉप्टर से छह कमांडो नरीमन हाउस की छत पर उतरे। सभी हाथों में एके-56 राइफल लिए हुए थे। इसके कुछ ही देर बाद दूसरे हेलीकॉप्टर से छह कमांडो उतरे।

पहला धमाका दोपहर लगभग 12.15 बजे सुनाई दिया। एक ओर जहां नरीमन हाउस की छत पर कमांडो उतारे गए हैं वहीं नीचे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के लगभग 100 कमांडो तैनात हैं। आतंकवादी बुधवार रात से ही इस भवन में छुपे हैं।

माना जा रहा है कि नरीमन हाउस में आतंकवादी छह से आठ लोगों को बंधक बनाए हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए इमारत के बाहर एंबुलैंस की व्यवस्था की गई है।

कहा जा रहा है कि कमांडो निर्णायक कार्रवाई के लिए लगभग तैयार हैं। प्रशासन ने नरीमन हाउस के समीप आने से मंीडिया को मना कर दिया है। समाचार चैनलों से कहा गया है कि वे घटनास्थल से सीधा प्रसारण नहीं करें।

गौरतलब है कि बुधवार रात हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 125 लोग मारे गए और 327 घायल हो गए। मृतकों में 14 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बुधवार रात आतंकवादियों ने दो पांचसितारा होटलों समेत मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर हमले किए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+