मप्र में भाजपा प्रत्याशी की हत्या से तनाव

राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा उम्मीदवार नायक की गुरुवार शाम मतदान के बाद नयाखेरा गांव में कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह राठौर के भाई यशपाल राठौर और उनके साथियों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। नायक की हत्या के बाद प्रदेश पुलिस महानिदेशक एस़ क़े राउत ने निवाड़ी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया।
नायक वर्तमान में जतारा से विधायक थे और पृथ्वीपुर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे। उनकी हत्या की खबर मिलते ही दोनों स्थानों में तनाव बढ़ गया। पृथ्वीपुर के थाना प्रभारी एस़ एस़ धुर्वे ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार रात को पृथ्वीपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया, जो अब भी जारी है। शुक्रवार की सुबह नायक के समर्थकों ने तोड़फोड़ भी की।
जतारा में भी तनाव व्याप्त है और किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। नायक का शव झांसी से जतारा पहुंच चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications