मुंबई हमला : 125 की मौत, नरीमन भवन से बंधक मुक्त, कार्रवाई जारी (राउंडअप)

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार रात किए गए आतंकी हमले के 24 घंटा से अधिक बीत जाने के बाद भी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हमले में गुरुवार आधी रात तक 125 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 14 पुलिसकर्मी हैं। सात आतंकवादी मारे गए हैं और नरीमन भवन से बंधकों को रिहा करा लिया गया है।

इस बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुंबई पहुंचे और घायलों से मिलने के लिए हवाई अड्डे से सीधे जेजे अस्पताल पहुंचे।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक जे. के. दत्त ने बताया कि उनके जवानों ने नरीमन भवन पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। ओबेराय ट्राइडेंट में संभवत: दो आतंकवादी छिपे हुए है जबकि ताज होटल में एक घायल आतंकवादी है।

गुरुवार शाम तक ताज होटल से बंधकों को रिहा करा लिया गया था। ट्राइडेंट होटल और नरीमन हाउस के बाहर बंधकों की चहल कदमी देखी गई।

पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक मारे जाने वालों में छह विदेशी नागरिक हैं। अब तक 320 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें सात विदेशी और 25 सुरक्षाकर्मी हैं।

मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने कहा कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में सात आतंकवादी मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और अगर जरूरी हुआ तो रातभर कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच कमांडो कार्रवाई शुरू होने के बाद ताज होटल की चौथी मंजिल पर आग की लपटें देखी गईं। कुछ ही क्षण में नौ गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। गुरुवार शाम को एक बार फिर होटल की खिड़कियों से आग की लपटें उठने लगीं। ताज से सभी बंधकों को निकाल लिया गया है।

मुंबई के ताज और टावर होटल में छुपे आतंकवादियों के विरूद्ध एनएसजी की कार्रवाई होटल के प्रत्येक कमरे की तलाशी लेने की वजह से धीमी है। दत्त ने कहा, "हम होटल की प्रत्येक मंजिल के एक-एक कमरे की तलाशी ले रहे हैं, जिस कारण कार्रवाई धीमी पड़ गई है। हमें कई लोग बेहोशी की हालत में भी मिल रहे हैं।"

इससे पहले आतंकवादियों ने बुधवार रात 10.15 और 10.30 बजे होटल ताज, होटल ओबराय-ट्राइडेंट, मेट्रो थियेटर और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल को निशाना बनाया। विले पार्ले इलाके में एक टैक्सी पर हथगोले भी फेंके गए, इसके अलावा मझगांव में भी हमला किया गया।

आतंकवादियों ने एक पुलिस वाहन को अगवा कर लिया था। आतंकवादी हमले में आतंकवादी निरोधक दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक काम्टे, सदानंद दाते और एनकाउंटर विशेषज्ञ पुलिस अधिकारी विजय सालस्कर शहीद हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+