ब्रिटिश टूर ऑपरेटर कर रहे हैं मुंबई हमलों के असर का आकलन

लंदन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के लिए टूर आयोजित करने वाले ब्रिटेन के ट्रैवल एजेंटों को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर वहां जाने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आने की आशंका तो है लेकिन उन्हें यकीन है कि यह स्थिति ज्यादा दिन बरकरार नहीं रहेगी।

अक्टूबर से मार्च तक का समय ब्रिटिश पर्यटकों की भारत यात्रा के लिए सर्वाधिक अनुकूल रहता है। हर साल करीब 7.5 लाख ब्रिटिश यात्री भारत भ्रमण के लिए निकलते हैं उनमें से मुंबई जाने वाले अधिकांश यात्री अपने व्यवसाय के सिलसिले में वहां जाते हैं।

बीते बुधवार को हुए हमलों में आतंकवादियों द्वारा पांच सितारा होटलों को निशाना बनाए जाने और ब्रिटिश तथा अमेरिकी नागरिकों को खोजे जाने के कारण ऑपरेटरों को पर्यटकों की संख्या में कमी होने की आशंका है।

भारत के लिए टूर आयोजित करने वाली कंपनी 'काक्स एंड किंग्स' के विपणन निदेशक फिलिप ग्रीअर्सन ने कहा कि हमने मिस्र में ऐसी स्थितियों का सामना किया है। पर्यटकों का विश्वास धीरे-धीरे बहाल हो जाएगा।

ब्रिटिश एयरवेज के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम पहले की तरह ही मुंबई के लिए रोजनाा दो उड़ानों का परिचालन कर रहे हैं और साथ ही स्थितियों की समीक्षा भी कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+