मुंबई हमला : क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने संवेदना व्यक्त की
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को दुख जाहिर करते हुए प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सीए के अध्यक्ष जैक क्लार्क ने शुक्रवार को कहा, "मैंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष शशांक मनोहर से बात की है। दुख की इस घड़ी में हम भारत की जनता के साथ हैं। जो लोग इस घटना से प्रभावित हुए हैं, हम उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।"
सीए ने इस बात को लेकर संतोष जताया कि उसके कानूनी सलाहकार डीन किनो भी घटना के वक्त ताज होटल में ठहरे हुए थे और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि घटना के वक्त किनो सहित चैंपियंस लीग आयोजन समिति के कई शीर्ष अधिकारी प्रभावित होटलों में ठहरे हुए थे। वे लगभग 20 घंटों तक होटल में ही फंसे रहे लेकिन गुरुवार को उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications