'मुंबई हमले भारत की अर्थव्यवस्था पर प्रहार'
न्यूयार्क, 28 नवंबर: 'द इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कामर्स ऑफ ग्रेट ह्यूस्टन' (आईएसीसीजीएच) ने शुक्रवार को कहा कि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकवादी हमले वास्तव में देश की अर्थव्यवस्था पर चोट हैं।
हमलों की निंदा करते हुए चैंबर ने एक वक्तव्य में कहा, "मुंबई पर हमला दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की आर्थिक राजधानी पर सीधा हमला है।" चैंबर ने यह भी कहा कि आतंकवादियों द्वारा अमेरिकी नागरिकों को लक्ष्य बनाया गया।
गत अप्रैल में चैंबर का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भारत आया था। आईएसीसीजीएच के कार्यकारी निदेशक जगदीप अहलूवालिया ने कहा, "हम मुंबई के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए और कड़ी मेहनत करेंगे।"
अहलूवालिया ने कहा कि मुंबई के लोग इन हादसों को जल्द भुला देंगे और देश की आर्थिक राजधानी को अस्थिर करने की आतंकवादियों की कोशिश नाकामयाब कर देंगे।
मुंबई में बुधवार रात दो पांच सितारा होटलों सहित 10 स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 125 लोग मारे गए और 327 से अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर












Click it and Unblock the Notifications