मुंबई हमला : आतंकी वारदात में पाकिस्तानियों की भूमिका की ओर इशारा
विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "प्राथमिक सूचनाओं से पता चलता है कि मुंबई की वारदातों के लिए पाकिस्तानी के कुछ आतंकवादी तत्व जिम्मेदार हैं। मैं पाकिस्तान से उस वादे को पूरा करने की अपील करता हूं जो उसने 6 जनवरी, 2004 को किया था। उसने तब अपनी सरजमीं का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं करने देने का वादा किया था।"
मुखर्जी के इस बयान पर पाकिस्तान ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। जब अजमेर में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी से मुखर्जी के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। इसके पीछे छिपी भावना की कद्र की जानी चाहिए। यह मामला निर्देशों की मौत का है। हम खुद भी आतंकवाद से लड़ रहे हैं। हम दोनों एक ही दुश्मन का सामना कर रहे हैं। हमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications