आतंकी हमले में मारे गए बिहारवासियों के लिए मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
पटना, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में बुधवार को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए बिहारवासियों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए मुआवजे की राज्य सरकार ने घोषणा की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को यहां कहा कि आतंकवादियों का यह हमला केवल मुंबई पर ही नहीं, बल्कि पूरे देश पर है। बिहार सरकार इस मामले में पूरी तरह केन्द्र सरकार के साथ है।
मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और बिहार के मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की।
ज्ञात हो कि इस हमले में बिहार के नवादा जिले के एक ही परिवार के छह व्यक्ति मारे गए हैं।
नवादा के जिलाधिकारी योगेन्द्र भकत ने शुक्रवार को बताया कि सभी मृतक छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर ट्रेन पकड़ने गए थे, तभी आतंकवादियों ने अचानक हमला बोल दिया।
भकत के अनुसार सभी मृतक नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के ढाव तथा शेरपुर गांव के निवासी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications