मुंबई हमला : नरीमन हाउस में कार्रवाई निर्णायक मोड़ पर (लीड-1)

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में शुक्रवार सुबह पांच मंजिली इमारत नरीमन हाउस में आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टरों से कमांडो उतारे गए।

शुक्रवार सुबह सबसे पहले 7.30 बजे हेलीकॉप्टर से छह कमांडो नरीमन हाउस की छत पर उतरे। सभी हाथों में एके-56 राइफल लिए हुए थे। इसके कुछ ही देर बाद दूसरे हेलीकॉप्टर से छह कमांडो उतरे।

एक ओर जहां नरीमन हाउस की छत पर कमांडो उतारे गए हैं वहीं नीचे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के लगभग 100 कमांडो तैनात हैं। आतंकवादी बुधवार रात से ही इस भवन में छुपे हैं।

माना जा रहा है कि नरीमन हाउस में आतंकवादी छह से आठ लोगों को बंधक बनाए हुए हैं।

कहा जा रहा है कि कमांडो निर्णायक कार्रवाई के लिए लगभग तैयार हैं। प्रशासन ने नरीमन हाउस के समीप आने से मंीडिया को मना कर दिया है। समाचार चैनलों से कहा गया है कि वे घटनास्थल से सीधा प्रसारण नहीं करें।

गौरतलब है कि बुधवार रात हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 125 लोगों की मौत हो गई और 327 घायल हो गए। आतंकवादियों ने दो पांचसितारा होटलों समेत मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर हमले किए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+