आतंकवाद को हराने के लिए भारतीय टीम को पाक दौरा करना चाहिए : बट्ट
कराची, 28 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एजाज बट्ट ने आतंकवाद को पराजित करने के लिए भारत सरकार से हर हाल में अपनी क्रिकेट टीम टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रंखला के लिए पाकिस्तान भेजने की गुजारिश की है।

मुंबई पर हुए आतंकी हमले की घटना की निंदा करते हुए बट्ट ने कहा, "मैं तो यही कहूंगा कि भारत को पाकिस्तान आकर मैच खेलना चाहिए। ऐसा करके ही हम आतंकवादियों को यह संदेश दे सकते हैं कि हम उनके सामने झुके नहीं हैं।"
बट्ट ने कहा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट श्रंखला को लेकर अंतिम फैसला अब दोनों देशों की सरकारों को करना है।
उन्होंने कहा, "हमारी सरकारें इस बात का फैसला करेंगी कि टेस्ट श्रंखला होगी या नहीं। फिलहाल मैं मुंबई हमले के प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications