एसबीआई के गैर जीवन बीमा क्षेत्र में प्रवेश से न्यू इंडिया को नुकसान
चेन्नई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। इंश्योरेंस आस्ट्रेलिया ग्रुप लिमिटेड (आईएजी) के साथ गैर जीवन बीमा क्षेत्र में प्रवेश संबंधी समझौते के बाद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कारोबार में उतरने से इस क्षेत्र की पूर्ववर्ती कंपनी न्यू लाइफ इंश्योरेंस को सालाना दो अरब रुपये की प्रीमियम राशि का नुकसान होगा।

न्यू इंडिया के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि एसबीआई बैंक समर्थक साझीदार के रूप में न्यू इंडिया को वार्षिक दो अरब रुपये देती है।
एसबीआई के साथ स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र के संभावित विलय के बाद न्यू इंडिया राजस्व में और इजाफे की उम्मीद कर रही थी लेकिन इसी बीच एसबीआई ने आईएजी के साथ समझौता कर गैर जीवन बीमा क्षेत्र में प्रवेश की घोषणा कर दी।
आईएजी आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और एशिया में कारोबार करती है। समझौते के मुताबिक प्रस्तावित नई कंपनी में एसबीआई की 74 फीसदी और आईएजी की 26 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications