इंग्लैंड को भारत दौरा जारी रखना चाहिए : पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर
लंदन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों ने एक स्वर में कहा है कि इंग्लिश क्रिकेट टीम को भारत दौरा जारी रखना चाहिए।
खिलाड़ियों का मानना है कि आतंकी घटना से घबराकर दौरा रद्द करने से गलत संदेश फैलेगा और साथ ही आतंकियों का मनोबल भी बढ़ेगा।
पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इयान बॉथम ने कहा, "हालात से भागकर हम आतंकवाद से नहीं लड़ सकते। इसके लिए हमें उसका सामना करना होगा। इस लिहाज से इंग्लिश टीम को भारत दौरा जारी रखना चाहिए।"
पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने कहा, "भारत ने अगर सुरक्षा का आश्वासन दिया है तो फिर इंग्लिश खिलाड़ियों को टेस्ट मैच खेलकर ही स्वदेश लौटना चाहिए। हम जानते हैं कि वहां हालात ठीक नहीं लेकिन इससे भागना भी उचित नहीं।"
जाने-माने स्तंभकार और पूर्व क्रिकेटर माइक सेलवे ने लिखा है कि इंग्लैंड टीम को भारत में रहकर हालात से लड़ने में भारत की मदद करनी चाहिए।
बकौल सेलवे, "इंग्लैंड की टीम को यह श्रंखला खेलकर घटना में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए। यही बेहतरीन रास्ता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications